फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal will present union budget 2019 Arun Jaitley operated for cancer in US

पीयूष गोयल पेश करेंगे बजट, अरुण जेटली का अमेरिका में कैंसर का हुआ ऑपरेशन

Thu, 24 Jan 2019 12:04 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: टीम डिजिटल Updated Thu, 24 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal will present union budget 2019 Arun Jaitley operated for cancer in US
पीयूष गोयल (फाइल)
रेल मंत्री पीयूष गोयल को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में मंत्रालय और विभाग से संबंधित उनकी जिम्मेदारी को देखेंगे। जेटली 14 मई 2018-23 अगस्त 2018 की तरह बिना विभाग के केंद्रीय मंत्री बने रहेंगे। इससे पहले भी पीयूष गोयल यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब गोयल ही संसद में अंतरिम बजट-2019 को पेश करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बारे में सूचना है कि उनका अमेरिका में सॉफ टिश्यू कैंसर का ऑपरेशन हुआ है। यह रेयर किस्म का ऑपरेशन है। सूत्र बताते हैं कि ऑपरेशन की अनिवार्यता को देखते हुए चिकित्सकों ने इसे जरूरी समझा। न्यूयॉर्क के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे अरुण जेटली को चिकित्सकों ने दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


जेटली 13 जनवरी 2019 से ही चिकित्सीय जांच और निदान के सिलसिले में अमेरिका में हैं। डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार समझा जा रहा है कि वह फरवरी 2019 के दूसरे सप्ताह में ही भारत आ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed