सिकंदराबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में जन्मा एक बच्चा, पीयूष गोयल ने ट्वीट की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे की सिकंदराबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में एक बच्चे का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, ‘स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा। रेलवे की सिकंदराबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में एक स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया। रेलवे के डॉक्टर्स और मेडिकल टीम की मदद से मां ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।’
Healthy Baby, Healthy Mother: Railways welcomes a cry of joy as a heathy baby boy takes birth aboard the Secunderabad-Howrah Special train 👶🏻
विज्ञापन
With the help of Railway doctors & medical team, the mother safely delivered her baby🤱🏻 pic.twitter.com/R78yvZ1iPAविज्ञापन विज्ञापन— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 24, 2020
ब्रह्मपुत्र मेल से आई महिला ने प्लेटफार्म पांच पर बच्चे को दिया जन्म
20 जून को ब्रह्मपुत्र मेल से भागलपुर जा रही एक महिला ने शुक्रवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन पर एक बच्चे को जन्म दिया। महिला अपने पति सदानंद के साथ ट्रेन में सवार थी। रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा हुई। जंक्शन पहुंचने के बाद महिला को ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतारा गया। यहां कपड़े का घेरा बनाकर उसका प्रसव करवाया गया। रेलवे के चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला महिला चिकित्सालय डफरिन भेज दिया गया।
महिला ने नागपुर स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म
पांच जून को लॉकडाउन के चलते चेन्नई में फंसे उन्नाव निवासी एक दंपति को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर आते समय संतान सुख की प्राप्ति हुई। महिला ने नागपुर स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे यहीं के एक अस्पताल में एक दिन के लिए भर्ती कराया गया।
24 मई तक श्रमिक ट्रेन में 30 बच्चों का हुआ जन्म
लॉकडाउन में कई तरह की समस्यायों और परेशानियों से जूझ रहे श्रमिकों के लिए यह ट्रेनें जहां मददगार साबित हुईं वहीं इन ट्रेनों में सफर के दौरान कुछ श्रमिको को खुशियां भी प्राप्त हुईं, रेल मंत्रालय के मुताबिक एक मई से शुरू हुई इन श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में अबतक 30 बच्चों का जन्म हुआ।