फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal said Indian Railways in readiness to facilitate Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी में भारतीय रेल : पीयूष गोयल

Sun, 23 Aug 2020 04:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 23 Aug 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal said Indian Railways in readiness to facilitate Char Dham Yatra
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में लगी केंद्र सरकार रेल को पहाड़ों पर पहुंचाने का काम कर रही है। केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि श्रद्धालुओं को उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा में कोई दिक्कत न हो इसके लिए भारतीय रेलवे बहुप्रतीक्षित परियोजना पर काम कर कर रही है। 327 किमी लंबी इस रेल ट्रैक परियोजना के जरिये भारतीय रेलवे चार धामों को जोड़ने जा रही है।

विज्ञापन


गोयल ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड में स्थित चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा को सुगम करने जा रही है। गोयल ने अपनी पोस्ट के साथ परियोजना की कुछ तस्वीरें भी साझा की है। वीडियो के मुताबिक इस पूरे परियोजना में ज्यादातर लाइनें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। इसमें यह भी बताया गया है कि रेलवे को परियोजना के लिए कई सुरंगों का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन


रेलवे लाइन गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ेगी। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ जल्द ही रेलवे नेटवर्क से जुड़ेंगे। भारतीय रेलवे चार धामों को जोड़ने के लिए चार रेल लाइनें बिछाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed