फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal said India stands on the principle of fairness and justice

WTO: मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में पीयूष गोयल बोले- भारत निष्पक्षता और न्याय के सिद्धांत पर कायम, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 29 Feb 2024 03:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Feb 2024 03:12 AM IST
सार

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि डब्ल्यूटीओ को सबसे पहले विश्वास निर्माण को लेकर बात करनी चाहिए कि डब्ल्यूटीओ जो कहता है, वही लागू करता है और अगर कोई डब्ल्यूटीओ का नियम तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
Piyush Goyal said India stands on the principle of fairness and justice
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : twitter/PiyushGoyal

विस्तार

भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। गोयल ने अबूधाधी में कहा कि भारत निष्पक्षता और न्याय के सिद्धांत पर कायम है। भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि डब्ल्यूटीओ में लिए गए भारत के किसानों और मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए गए हों। हमें सुनिश्चत करेंगे कि हमारा काम सही तरीके से हो। बता दें, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 फरवरी से अबू धाबी में जारी है, जिसमें वाणिज्य मंत्री भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

अपीलीय निकाय को बहाल करने की मांग
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि डब्ल्यूटीओ को सबसे पहले विश्वास निर्माण को लेकर बात करनी चाहिए कि डब्ल्यूटीओ जो कहता है, वही लागू करता है और अगर कोई डब्ल्यूटीओ का नियम तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। भारत की मांग है कि अपीलीय निकाय को बहाल किया जाए, जिससे डब्ल्यूटीओ के प्रस्ताव अगर पूरे न हो तो निकाय के समक्ष अपनी बात रखी जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन


विकासशील देशों के मुद्दों के बारे में चिंतित 
गोयल ने आगे कहा कि हमारे मुद्दे सामने हैं। हम देश-दुनिया के अनुसार मुद्दे उठाते हैं। हम वसुदेव कुटुम्बकम की बात करते हैं। पीएम मोदी ने जी20 का नेतृत्व भी वन अर्थ के मुद्दे पर किया है। भारत अब भी इसमें विश्वास करता है। भारत हमेशा गरीब, कम विकसित, विकासशील देशों के मुद्दों के बारे में चिंतित रहता है। भारत एक सर्वसम्मति निर्माता है और हम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 22 देशों ने डब्ल्यूटीओ सदस्यता के लिए आवेदन किया है। ग्लोबल साउथ के जिम्मेदार सदस्य के रूप में भारत उनकी मांगों पर विचार करेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed