{"_id":"63c34481ca2df629ba3edf59","slug":"piyush-goyal-said-corruption-will-not-be-tolerated-in-fci-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"FCI: एफसीआई में भ्रष्टाचार पर बोले पीयूष गोयल- विभाग में पारदर्शिता और निष्ठा अनिवार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
FCI: एफसीआई में भ्रष्टाचार पर बोले पीयूष गोयल- विभाग में पारदर्शिता और निष्ठा अनिवार्य
Sun, 15 Jan 2023 05:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:40 AM IST
सार
एफसीआई में भ्रष्टाचार के कथित मामलों में चल रही जांच का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संगठन के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा, भ्रष्ट आचरण में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय खाद्य मंत्री एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एफसीआई में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र करते हुए कहा कि विभाग में पारदर्शिता और निष्ठा अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का कायाकल्प तीव्र गति से किया जाएगा। एफसीआई ने शनिवार को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारतीय खाद्य निगम का आधुनिकीकरण जल्द से जल्द होना चाहिए।
विज्ञापन
एफसीआई में भ्रष्टाचार के कथित मामलों में चल रही जांच का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संगठन के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा, भ्रष्ट आचरण में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
किताब में कई बातें नहीं बताईं, डर था पिता और भाई माफ नहीं करेंगे : हैरी
इंग्लैंड किंग चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी ने कहा है कि उन्होंने किताब ‘स्पेयर’ में बहुत सारी बातों का जिक्र नहीं किया। उन्हें डर था कि इन राजों के छप जाने के बाद पिता किंग चार्ल्स और भाई विलियम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। हैरी ने टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में कहा, अपना संस्मरण जारी करना राजशाही को ध्वस्त करने की नहीं, बल्कि राजशाही को राजशाही से ही बचाने की कोशिश है।