{"_id":"5c4ab6ffbdec224bff2412a6","slug":"piyush-goyal-said-arun-jaitley-was-in-good-health-and-recovering-rapidly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने कहा- स्वस्थ हैं अरुण जेटली, तेजी से हो रहे हैं ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने कहा- स्वस्थ हैं अरुण जेटली, तेजी से हो रहे हैं ठीक
Fri, 25 Jan 2019 12:43 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण जेटली इस समय अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनकी जगह पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त भार दिया गया है। शुक्रवार को गोयल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेटली जो इस समय अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं उनकी सेहत अच्छी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। एक सूत्र ने इस हफ्ते रायटर से कहा था कि जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में मंगलवार को जेटली की सर्जरी हुई और उन्हें डॉक्टरों ने लगभग दो हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी है। वित्त मंत्री 13 जनवरी को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। इस हफ्ते उनका सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का टेस्ट किया गया। जेटली की गैरमौजूदगी में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी गोयल को सौंपी गई है।
जेटली 14 मई 2018 से 23 अगस्त 2018 की तरह बिना किसी विभाग के केंद्रीय मंत्री बने रहेंगे। इससे पहले भी पीयूष गोयल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब गोयल ही संसद में अंतरिम बजट-2019 को पेश करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बारे में सरकार ने कहा था कि उनका अमेरिका में सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का ऑपरेशन हुआ है। यह दुर्लभ किस्म का ऑपरेशन है। सूत्र बताते हैं कि ऑपरेशन की अनिवार्यता को देखते हुए चिकित्सकों ने इसे जरूरी समझा।
जेटली 13 जनवरी 2019 से ही चिकित्सीय जांच और निदान के सिलसिले में अमेरिका में हैं। डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार समझा जा रहा है कि वह फरवरी 2019 के दूसरे सप्ताह में ही भारत आ सकेंगे।