{"_id":"5ff46f128ebc3e2e521e4060","slug":"piyush-goyal-launches-portal-to-increase-railway-freight-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुलाई कारोबार बढ़ाने के लिए रेलवे ने बनाया पोर्टल, मिलेंगी ये सब सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ढुलाई कारोबार बढ़ाने के लिए रेलवे ने बनाया पोर्टल, मिलेंगी ये सब सुविधाएं
Tue, 05 Jan 2021 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : एएनआई
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के माल ढुलाई कारोबार को बढ़ावा देने और इसे विकसित करने के लिए मंगलवार को एक विशेष पोर्टल पेश किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का मालवहन कारोबार विकास पोर्टल सभी ग्राहकों की हर जरूरतों के लिये एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराने का काम करेगा।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि एक मानक बदलाव के रूप में अपनी तरह का यह पहला पोर्टल सुनिश्चित करेगा कि सारा परिचालन उपभोक्ता केंद्रित रहे, रसद सेवा प्रदाताओं की लागत कम करे, आपूर्ति करने वालों के लिए ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा दे और माल की ढुलाई की प्रक्रिया को सरल बनाए। यह पोर्टल रेलवे के साथ व्यापार करना सुगम बनाने की दिशा में स्थिति को पूरी तरह से बदलने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
गोयल ने रेखांकित किया कि लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने किस तरह से देश में बिना रुके मालवहन सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2020 में लगातार सर्वाधिक माल ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे ने मालवहन को प्राथमिकता की नीति अपनायी और न सिर्फ पारंपरिक क्षेत्रों के माल की ढुलाई की, बल्कि नये उपभोक्ताओं को भी अपने साथ जोड़ा।
गोयल ने कहा कि सभी मौजूदा व नये ग्राहकों की समय के साथ बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से इस पोर्टल को डिजायन व विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसे तैयार करते समय पारदर्शिता बढ़ाने तथा पेशेवर समर्थन मुहैया कराने के लिये कारोबार को सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।