फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pinarayi Vijayan daughter T Veena tied knot with DYFI National President Mohammad Riyas

केरल: पिनराई विजयन की बेटी ने डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शादी

Mon, 15 Jun 2020 03:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 15 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Pinarayi Vijayan daughter T Veena tied knot with DYFI National President Mohammad Riyas
विवाह बंधन में बंधी पिनराई विजयन की बेटी - फोटो : ANI
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा का विवाह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के युवा दल के नेता पीए मोहम्मद रियास के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस पर आयोजित हुए सादे समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों समेत 50 लोग शामिल हुए थे। मंत्रियों में से केवल उद्योग मंत्री ई पी जयराजन विवाह समारोह में शमिल हुए।
विज्ञापन


 

विशेष विवाह कानून के तहत शादी का पंजीकरण कराया गया। वीणा एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की निदेशक हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2015 में की थी।

निजी व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने आठ साल ओरेकल कंपनी में काम किया था। रियास वर्तमान में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ (डीवाईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed