{"_id":"5d2cdb098ebc3e6d243bb8d2","slug":"pilot-of-air-india-found-drunk-second-time-in-the-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षण में दो बार नशे में पाया गया एयर इंडिया का पायलट, बर्खास्तगी चाहती है डीजीसीए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परीक्षण में दो बार नशे में पाया गया एयर इंडिया का पायलट, बर्खास्तगी चाहती है डीजीसीए
Tue, 16 Jul 2019 01:29 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड्डयन नियामक डीजीसीए ने सोमवार को एयर इंडिया से उस पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा जो विमान उड़ान पूर्व होने वाले एल्कोहल परीक्षण में दो बार नशे में धुत्त पाए गए। पायलट की सेवा से बर्खास्तगी भी हो सकती है। इसकी हालिया घटना शनिवार को हुई जब वह ड्यूटी पर तो नहीं थे लेकिन उन्हें विमान के कॉकपिट में चालक दल के अतिरिक्त सदस्य के रूप में यात्रा करनी थी।
इस घटना के बाद, डीजीसीए ने सोमवार को ड्यूटी पर नहीं होने या छुट्टी पर होने के समय पायलट और विमान रखरखाव इंजीनियरों सहित एयरलाइन अधिकारियेां के कॉकपिट में यात्रा करने पर रोक लगा दी है। इससे पहले, कप्तान अजीत सिंह 21 अक्टूबर 2015 को नशे के परीक्षण में उस समय नाकाम रहे थे जब उन्हें गोवा हवाई अड्डे से एआई-660 से उड़ान भरनी थी।
शनिवार की घटना के बारे में डीजीसीए ने सोमवार को आदेश में कहा कि वह उड़ान पूर्व श्वांस परीक्षण में नशे में पाए गए। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया सिंह को शनिवार की घटना को लेकर तीन महीने के लिए पहले ही निलंबित कर चुकी है।