{"_id":"5b60a89e4f1c1b9e3e8b46f1","slug":"pilot-daughter-flies-with-his-mother-last-flight-as-airhostess","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरहोस्टेस मां की सेवा का आखिरी दिन, पायलट बेटी ने उड़ाई 'मां' की रिटायरमेंट फ्लाइट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयरहोस्टेस मां की सेवा का आखिरी दिन, पायलट बेटी ने उड़ाई 'मां' की रिटायरमेंट फ्लाइट
नई दिल्ली, भाषा
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की चालक दल की सदस्य के रूप में 38 साल काम करने के बाद आज अपनी आखिरी उड़ान पूरी करने के बाद पूजा चिंचन्कर अपने आंसू रोक नहीं पायीं। आज मुंबई से बेंगलुरू के बीच आखिरी उड़ान के साथ पूजा सेवानिवृत्त हो गयीं।
विज्ञापन
पूजा के लिए यात्रियों ने जमकर तालियां बजायीं और उनका उत्साहवर्धन किया। उड़ान के दौरान घोषणा में पूजा की सेवा के लिए उनका आभार भी जताया गया। लेकिन पूजा के लिए यह विदाई और भी यादगार बन गयी क्योंकि उनकी इस आखिरी उड़ान का जिम्मा उनकी ही बेटी अशरिता ने संभाला था। अशरिता एयर इंडिया की पायलट हैं।
विज्ञापन
अशरिता कल से ही इस उड़ान के बारे में ट्विटर पर लिख रहीं थीं। उनके ट्वीट वायरल हो गए और लोगों ने मां-बेटी दोनों के लिए ही प्यार भरे और सद्भावनापूर्ण संदेश लिखे।
विज्ञापन
अशरिता ने लिखा, ‘‘मेरी मां का सपना था कि एयर होस्टेस के रूप में उनकी आखिरी उड़ान की पायलट मैं बनूं। 38 सालों की गौरवशाली सेवा के बाद जब वह सेवानिवृत्त होंगी, मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगी।’’
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संयोग था कि अशरिता वह विमान उड़ा रही थी जो उनकी मां की विदाई उड़ान थी।
एयरलाइन ने अशरिता के लिए ट्विटर पर लिखा, ‘‘इस खास उड़ान के लिए आपको और आपकी मां दोनों को हमारी दिल से शुभकामनाएं। वह उड़ान जब आपकी मां हमारे यात्रियों की पूरे समर्पण के साथ सेवा का सौभाग्य आगे आपके हाथों में सौंपेंगी। विरासत बनी रहेगी।’’