फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PIL filed against former Maharashtra CM Uddhav Thackeray Family in alleged disproportionate assets Case

Maharashtra: ठाकरे परिवार की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Wed, 19 Oct 2022 12:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटों आदित्य और तेजस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई  है।

विज्ञापन
PIL filed against former Maharashtra CM Uddhav Thackeray Family in alleged disproportionate assets Case
उद्धव ठाकरे का परिवार - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच उद्धव ठाकरे के परिवार के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटों आदित्य और तेजस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर उनके पास कथित आय से अधिक संपत्ति की ईडी, सीबीआई जांच की मांग की गई है। इस मामले पर आज ही सुनवाई होगी। बता दें कि यह जनहित याचिका गौरी (38) और अभय भिड़े (78) द्वारा दायर की गई है जिनके परिवार ने आपातकाल के दौरान शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के साप्ताहिक को संक्षिप्त रूप से छापा था। 

विज्ञापन


कौन से आरोप हैं ठाकरे परिवार पर?
गौरी की याचिका में आरोप लगाया गया है कि शिवसेना सुप्रीमो, उनके बेटे आदित्य और रश्मि ने अपनी आय के आधिकारिक स्रोत के रूप में कभी भी किसी विशेष सेवा, पेशे और व्यवसाय का खुलासा नहीं किया और फिर भी उनके पास मुंबई, रायगढ़ जिले में संपत्ति है जो अरबों में हो सकती है। याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि ठाकरे ने अवैध रूप से धन एकत्र किया है। याचिका में आगे कहा गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा उनके सहयोगियों पर छापे से यह स्पष्ट हो जाता है कि कहीं न कहीं उनके पास आय से अधिक संपत्ति का मामला बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed