{"_id":"670ea41c857faee971080ed2","slug":"photo-was-shown-first-for-identification-police-made-a-big-revelation-in-the-baba-siddiqui-murder-case-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 'पहचान के लिए पहले दिखाई गई थी फोटो', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 'पहचान के लिए पहले दिखाई गई थी फोटो', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
सार
Mumbai: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को बाबा सिद्दीकी की फोटो और बैनर फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को बाबा सिद्दीकी की फोटो और बैनर फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना से 25 दिन पहले घर और ऑफिस के बाहर आरोपियों के द्वारा रेकी भी की गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान हरीश कुमार बालकराम (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरीश की महाराष्ट्र के पुणे में स्क्रैप की दुकान थी और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार धर्मराज कश्यप और फरार आरोपी शिवकुमार, हरीश की दुकान पर ही काम करते थे।
विज्ञापन
शूटर्स को कराए जाते थे पैसे और हथियार मुहैया
पुलिस का कहना है कि हरीश ने ही कुछ दिनों पहले दोनों को नए मोबाइल फोन दिए थे। पुलिस का मानना है कि हरीश को घटना के बारे में पहले से ही सबकुछ जानकारी थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि हरीश भी साजिश का हिस्सा है और उसने ही शूटर्स को पैसे और अन्य मदद पहुंचाई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पटियाला जेल में रची गई थी साजिश?
पंजाब पुलिस को खुफिया इनपुट मिला है कि महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। लॉरेंस के गुर्गे ने जेल में ही जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी थी। जीशान ने सुपारी लेने के बाद विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के एक सदस्य को पूरी प्लानिंग भी समझाई थी। पंजाब पुलिस इसकी आगे की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जालंधर में ही जीशान को फंड उपलब्ध कराया गया था। जेल से बाहर निकलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गया था। बता दें आरोपी जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर के गांव शकर का रहने वाला है।
विज्ञापन
Baba Siddiqui murder case | To identify Baba Siddiqui, the accused was given Baba Siddiqui's photo and banner photo and was told that this was the target. The house and office were also recced 25 days before the incident: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 15, 2024विज्ञापन