{"_id":"6089395b8ebc3e8cf75e8efc","slug":"phone-tapping-case-ips-rashmi-shukla-did-not-appear-before-police-reason-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन टैपिंग मामला: आईपीएस रश्मि शुक्ला नहीं हुईं पुलिस के सामने पेश, कोरोना का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोन टैपिंग मामला: आईपीएस रश्मि शुक्ला नहीं हुईं पुलिस के सामने पेश, कोरोना का दिया हवाला
Wed, 28 Apr 2021 04:00 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 28 Apr 2021 04:00 PM IST
सार
साइबर विभाग ने सोमवार (26 अप्रैल) को रश्मि शुक्ला को समन भेजकर बुधवार सुबह 11 बजे तक बीकेसी साइबर विभाग में पेश होने के लिए कहा था। रश्मि शुक्ला वर्तमान में हैदराबाद में तैनात हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष महानिदेशक रश्मि शुक्ला कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए बुधवार (28 अप्रैल) को कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के साइबर विभाग के सामने पेश नहीं हुईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रश्मि शुक्ला ने उन्हें प्रश्नावली भेजने की मांग की, जिससे ताकि वह सवालों के जवाब दे सकें।
विज्ञापन
बता दें कि साइबर विभाग ने सोमवार (26 अप्रैल) को रश्मि शुक्ला को समन भेजकर बुधवार सुबह 11 बजे तक बीकेसी साइबर विभाग में पेश होने के लिए कहा था। रश्मि शुक्ला वर्तमान में हैदराबाद में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि रश्मि शुक्ला ने मंगलवार (27 अप्रैल) को ई-मेल के जरिए समन का जवाब दिया। उन्होंने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जाहिर की। साथ ही, अनुरोध किया कि जांच में किसी तरह की देरी से बचने के लिए उन्हें प्रश्नावली भेज दी जाए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उन्हें दोबारा समन भेजने वाली है। गौरतलब है कि कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस के साइबर विभाग ने सोमवार को शुक्ला के हैदराबाद स्थित आवास पर सम्मन भेजा था।
विज्ञापन
राज्य के खुफिया विभाग की शिकायत पर कथित रूप से अवैध तरीके से फोन टैप कर और कुछ गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में शासकीय गोपनीयता कानून के तहत बीकेसी साइबर पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कथित रूप से शुक्ला द्वारा तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को पुलिस के तबादले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लिखे गए एक पत्र का हवाला दिया था।