India-Philippines: 'मेरी अब तक की सबसे सफल यात्राओं में से एक', राष्ट्रपति मुर्मू संग डिनर के बाद बोले मार्कोस
फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज के दौरान कहा कि यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी और सफल यात्राओं में से एक है। इसका श्रेय भारत और फिलीपीन की गहरी दोस्ती को जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने भारत दौरे को अब तकी अपनी सबसे फायदेमंड और सफल यात्राओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह सब भारत और फिलीपीन के बीच मजबूत दोस्ती की वजह से संभव हुआ है।
मार्कोस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी और सफल यात्राओं में से एक रही है, और इसका श्रेय भारत और फिलीपीन की गहरी दोस्ती को जाता है।'
मार्कोस के सम्मान में राष्ट्रपति मुर्मू ने भोज का आयोजन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपीन के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर का औपचारिक स्वागत किया। उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन किया। मार्कोस की यह यात्रा महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। भारत की राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'उन्होंने राष्ट्रपति भवन में फिलीपीन के राष्ट्रपति मार्कोस का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज दिया। दोनों देशों के नेताओं ने माना कि यह यात्रा भारत और फिलीपीन के बीच मजबूत साझेदारी बनाने में मदद करेगी।'
ये भी पढ़ें: कर्तव्य भवन: सरकारी मंत्रालयों-विभागों का होगा अब नया ठिकाना, PM मोदी सीसीएस के पहले भवन का आज करेंगे उद्घाटन
भारत-फिलीपीन के बीच सदियों पुराने संबंध: मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत और फिलीपीन के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यावसायिक आदान-प्रदान से बने संबंध हमारी मित्रता और सहयोग को एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। मुझे विश्वास है कि वीजा व्यवस्था में और अधिक सुगमता, बेहतर हवाई संपर्क के साथ हमारे लोग और व्यवसाय अधिक सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश समृद्ध कलात्मक विरासत और सांस्कृतिक विविधता से संपन्न हैं। हमारे सदियों पुराने संबंधों की झलक आज भी देखी जा सकती है। मुझे बताया गया है कि रामायण पर आधारित दंतकथाएं फिलीपीन में भी लोकप्रिय हैं। मुझे आशा है कि फिलीपीन के हमारे मित्र रात्रिभोज के दौरान इस सांस्कृतिक बंधन का अनुभव कर पाएंगे।
एस जयशंकर से मुलाकात कर की यात्रा की शुरुआत
इससे पहले सोमवार को, राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा की शुरुआत विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर की। उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी व्यापक चर्चा की। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बोलते हुए, फिलीपीन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा, 'इंडो-पैसिफिक, एशिया-प्रशांत का सही विकास है।' उन्होने अपनी यात्रा को भारत और फिलीपीन के बीच गठबंधन की पुनः पुष्टि बताया।
ये भी पढ़ें: Bengal: 'अगर आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते, तो हट जाइये', अभिषेक की काम न करने वाले कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी
4 से 8 अगस्त तक भारत यात्रा पर मार्कोस
मार्कोस जूनियर के 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से फिलीपीन के किसी राष्ट्रपति की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। उनके साथ प्रथम महिला लुईस अरनेटा मार्कोस और कई कैबिनेट मंत्रियों सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। फिलीपीन के राष्ट्रपति 4-8 अगस्त तक भारत की यात्रा पर हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.