फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Philippines: 15 dead and more than 90 injured in earthquake

फिलीपींस में भूकंप से 15 लोगों की मौत, 90 घायल

Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
एजेंसी/ मनीला
एजेंसी/ मनीला Updated Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
विज्ञापन
 Philippines: 15 dead and more than 90 injured in earthquake
- फोटो : Reuters

दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार देर रात आए तेज भूकंप के चलते कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और मलबे की चपेट में आने के कारण करीब 90 लोग घायल हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है। भूकंप के झटके यहां पश्चिमोत्तर के सुरिगाओ शहर से 14 किलोमीटर दूर महसूस किए गए, जो जमीन से 11 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन


बचाव दल अधिकारी के अनुसार कल देर रात भूकंप आने पर सुरिगाओ डेल नोर्टे प्रांत में घरों के भीतर सो रहे सैकड़ों लोग उठकर घरों से बाहर निकल आए। सुरिगाओ के गवर्नर सोल माटुगास ने बताया कि भूकंप के चलते बिजली आपूर्ति बंद हो गई और होटल, स्कूल समेत हवाई अड्डे के रनवे, पुल व  इमारतें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रांतीय आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी रेमन गोटिंगा ने अस्पताल रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। यह झटके पड़ोसी प्रांतों में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन


ताइवान में भी झटके
ताइवान में भी शनिवार की सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 22.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 120.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई लगभग 20 किलोमीटर थी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर कर दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed