फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PHD, Btech students becomining militants in Kashmir valley

कश्मीर में PhD और B.Tech युवा थाम रहे हैं हिजबुल का हाथ, बन रहे हैं खूंखार आतंकी

Thu, 01 Jun 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 01 Jun 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
PHD, Btech students becomining militants in Kashmir valley
कश्मीर

कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद इलाके में पढ़े-लिखे युवा आतंकी बनने की राह पर चल पड़े हैं। 15 साल के स्कूल स्टूडेंट्स से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, बीटेक, एमए, एमफिल और पीएचडी कर चुके युवा भी आतंकी गुटों में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

भारतीय 

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जुलाई में एनकाउंटर के दौरान बुरहान वानी की हत्या के बाद से अब तक 67 स्थानीय लोग आतंकी गुटों में शामिल हो चुके हैं।इनमें से 50 दक्षिण कश्मीर से हैं, जहां वानी रहता था। वहीं, 63 लोग ऐसे हैं जो 30 वर्ष की आयु से कम हैं, उनमें 16 साल के दो बच्चे और एक 15 वर्ष के बच्चे तक शामिल हैं।
विज्ञापन


डाटा के मुताबिक, आतंकी बनने वालों में दक्षिण कश्मीर और उत्तरी कश्मीर के युवा सबसे ज्यादा हैं। इनमें से दक्षिण के पुलवामा से 9 लोग, अवंतीपुरा से 9, कुलगाम से 11 और अनंतनाग से 8 लोग शामिल हैं। जबकि उत्तरी कश्मीर से 8 लोग शामिल हैं, जिनमें से 1 हंदवाड़ा, 3 बांदीपुर  और 2 सोपोर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, 47 स्थानीय लोग आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, 18 लश्कर और 2 अन्य में शामिल हुए हैं। उनमें से 10 मारे जा चुके हैं, जबकि 4 को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed