{"_id":"64638bb3c20b23e61b0cfbe6","slug":"phase-3-trial-for-panacea-biotech-s-dengue-vaccine-likely-from-aug-sept-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Vaccine: डेंगू टीके के तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त-सितंबर में, जानें कौन सी कंपनी ला रहीं वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dengue Vaccine: डेंगू टीके के तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त-सितंबर में, जानें कौन सी कंपनी ला रहीं वैक्सीन
Tue, 16 May 2023 07:27 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 16 May 2023 07:27 PM IST
सार
Dengue Vaccine: आईसीएमआर के महामारी विज्ञान और संचारी रोग (ईसीडी) विभाग की प्रमुख डॉ निवेदिता गुप्ता ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक ने स्वस्थ वयस्कों पर भारत में पहले ही दूसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है और टीके की सुरक्षा साबित हो चुकी चरण 1/2 परीक्षण एक ऐसी स्थिति है जब परीक्षणों का पहला और दूसरा चरण एक साथ आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
ICMR
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से पैनेसिया बायोटेक की आरे से विकसित डेंगू के टीके के तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त या सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, एक और डेंगू वैक्सीन के लिए चरण 1/2 बाल चिकित्सा परीक्षण चल रहे हैं, जिसके लिए शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय आईसीएमआर ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
आईसीएमआर के महामारी विज्ञान और संचारी रोग (ईसीडी) विभाग की प्रमुख डॉ निवेदिता गुप्ता ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक ने स्वस्थ वयस्कों पर भारत में पहले ही दूसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है और टीके की सुरक्षा साबित हो चुकी चरण 1/2 परीक्षण एक ऐसी स्थिति है जब परीक्षणों का पहला और दूसरा चरण एक साथ आयोजित किया जाता है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के लिए आईसीएमआर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता ने कहा, "यह परीक्षण 20 स्थानों पर 18-80 वर्ष की आयु के 10,335 स्वस्थ वयस्कों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने कहा कि पैनेसिया बायोटेक अब वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रही है और तीसरे चरण का परीक्षण अगस्त या सितंबर में शुरू होने की संभावना है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 60 वयस्कों पर अपने पहले चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है, जिस दौरान वैक्सीन की सुरक्षा और प्रारंभिक इम्युनोजेनेसिटी स्थापित की गई थी। अब यह भारत में बच्चों में पहले व दूसरे चरण का परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन