फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pfizer will contact Government of India to provide corona vaccine

Corona Vaccine: टीका मुहैया कराने के लिए भारत सरकार से संपर्क करेगी फाइजर

Fri, 04 Dec 2020 05:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Pfizer will contact Government of India to provide corona vaccine
सांकेतिक तस्वीर

फाइजर कंपनी की वैक्सीन को ब्रिटेन में इमरजेंसी प्रयोग की मंजूरी मिलने के बाद अब उसकी निगाहें भारत पर टिक गई हैं। कंपनी ने गुरूवार को कहा कि वह भारत में वैक्सीन मुहैया कराने के लिए अपने वादे पर कायम है और इसके लिए भारत सरकार से जरूर संपर्क करेगी।

विज्ञापन


फाइजर के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि ब्रिटेन की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक से वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद वो दुनिया के दूसरे देशों के संपर्क में है। इस कड़ी में वह भारत सरकार से भी संपर्क साधेगा। जिससे फाइजर की वैक्सीन को देश में उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन



फाइजर की यही कोशिश है कि सभी को वैक्सीन मिले, कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि महामारी के दौर में वैक्सीन की आपूर्ति सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और संधि के तहत ही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय स्तर पर जो भी कानूनी प्रक्रिया है उसे भी पूरा किया जाएगा। फाइजर के चेयरमैन और सीईओ अलबर्ट बाउरला न कहा कि हमारी कोशिश दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाली सुरक्षित और असरदार वैक्सीन मुहैया कराना है।


ऑक्सफोर्ड से उम्मीद
भारत को ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन से अधिक उम्मीद है। पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कहना है कि वह दो सप्ताह में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इमरजेंसी में उपयोग की अनुमति मांग सकता है। इसी तरह भारत बायोटेक और आईसीएमआर की वैक्सीन का भी तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। इसी तरह जाइडस कैडिला और स्पुतनिक-5 वैक्सीन से भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed