फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PF fraud case in UP Electricity Corporation relates to Rana Kapoor

यस बैंक संकट: यूपी बिजली निगम में पीएफ धोखाधड़ी के मामले के तार भी राणा कपूर से जुडे़

Sun, 08 Mar 2020 02:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
PF fraud case in UP Electricity Corporation relates to Rana Kapoor
राणा कपूर

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए शनिवार को उनसे कई घंटों तक पूछताछ की। बालार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय में अधिकारी जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि ज्यादातर कॉरपोरेट को मिला लोन डूबा हुआ कर्ज यानी एनपीए हो गया।

विज्ञापन


ईडी अधिकारियों को शक है कि राणा कपूर ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और प्रबंध निदेशक के पद पर रहते हुए उन्होंने यस बैंक के हितों के साथ समझौता किया। यहां तक कि उत्तर प्रदेश बिजली निगम में कथित पीएफ धोखाधड़ी मामले के तार भी राणा कपूर से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


 सीबीआई ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 2,267 करोड़ रुपये के कर्मचारी भविष्य निधि घोटाले की जांच शुरू की है, जहां बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को डीएचएफएल में निवेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार करोड़ रुपयों के लेनदेन की भी जांच

प्रवर्तन निदेशालय कुछ ऐसी कंपनियों के बीच हुए करीब पांच हजार करोड़ रुपयों के लेनदेन की भी जांच कर रहा है, जो या तो राणा कपूर के परिवार की थीं, या डीएचएफएल से जुड़े लोगों की रही हैं।

2018 में डीएचएफएल ने कपूर परिवार की कंपनी को दिया था 600 करोड़ का कर्ज

5 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा ईडी की पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि 2018 में अप्रैल से जुलाई के बीच डीएचएफएल ने 600 करोड़ रुपये का कर्ज ड्वॉयट अर्बन वेंचर्स को दिया था। बताया जा रहा है कि राणा कपूर का परिवार इस कंपनी का चलाता है।

दरअसल, यस बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) को जो कर्ज दिया था वह बाद में एनपीए घोषित हो गया। राणा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने कुछ कॉरपोरेट नियमों को ताक पर रखकर कमजोर आधार पर भी लोन दिया, जिसके बदले उनकी पत्नी के खाते में घूस की रकम ट्रांसफर की गई। जांच एजेंसी इस एंगल से भी जांच कर रही है।

रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर तमाम अंकुश लगाते हुए बैंक के जमाकर्ताओं के लिए तीन अप्रैल तक निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed