फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pew Research Center survey 85 percent Indians trust govt 53 percent military rule

85 प्रतिशत भारतीयों को सरकार पर भरोसा, 53 प्रतिशत चाहते हैं मिलिट्री रूल: सर्वे

Tue, 17 Oct 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 17 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Pew Research Center survey 85 percent Indians trust govt 53 percent military rule
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के लोगों में वहां की सरकार के प्रति कितना भरोसा है इसपर एक सर्वे हुआ, जिसमें पता लगा है कि 85 प्रतिशत लोग भारत की केंद्र सरकार से खुश हैं। पीयू रिसर्च सेंटर द्वारा करवाए गए इस सर्वे में 2012 से अर्थव्यवस्था का 6.9 प्रतिशत की औसत से बढ़ना एक सकारात्मक पहलू बताया गया है। पीयू रिसर्च सेंटर यूएस की संस्था है, यह सामाजिक मुद्दों, जनमत संदेश और आबादी वाले जनसांख्यिकीय रुझान देता है।

विज्ञापन


सर्वे में और भी तरह के सवाल शामिल किए गए थे। इसमें 26 प्रतिशत लोगों ने माना कि एक शक्तिशाली राजनेता होना चाहिए जो संसद और कोर्ट के प्रेशर के बिना फैसले ले सके। वहीं 70 प्रतिशत लोगों ने ऐसी सरकार को बेकार बताया।
विज्ञापन


सर्वे: भारत में 81 फीसदी लोगों की पसंद हैं नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में ऐसे भी कई लोग हैं जो एक्सपर्ट की सरकार चाहते हैं। भारत में 65 प्रतिशत लोग ऐसी सरकार के सपोर्ट में दिखे जिसमें नेता अपनी फील्ड के एक्सपर्ट हों। वियतनाम और फिलीपींस में भी लोग ऐसी सरकार के पक्ष में हैं। वहीं इसके उलट ऑस्ट्रेलिया के 57 प्रतिशत लोगों ने माना की ऐसी सरकार किसी काम की नहीं होगी।

मिलिट्री रूल की चाहत रखने वाले लोग भी कम नहीं हैं। भारत के 53 प्रतिशत और साउथ अफ्रीका के 52 प्रतिशत लोग मिलिट्री रूल के सपोर्ट में हैं। हालांकि, 50 साल से ऊपर से ज्यादातर लोग मिलिट्री रूल के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने लोकतंत्र को अपनी पहली पसंद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed