फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol pumps strike on October 22 in Delhi against delhi governmeny 

दिल्ली सरकार से वैट घटाने की मांग को लेकर 22 अक्टूबर को पेट्रोल पंप करेंगे हड़ताल

Thu, 18 Oct 2018 12:04 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps strike on October 22 in Delhi against delhi governmeny 

देश की राजधानी दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप 22 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली के आसपास के राज्यों में वैट घटने के बावजूद राजधानी में वैट की दरें कम नहीं हुई हैं। जिसके चलते उनकी सेल में गिरावट आ रही है। साथ ही, आसपास के राज्यों से यूरो-4 पेट्रोल-डीजल भरवाने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निश्चल सिघांनिया ने बताया कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सभी सीएनजी स्टेशन 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 23 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। दिल्ली में तकरीबन 400 पेट्रोल पंप हैं। इस हड़ताल में कंपनियों द्वारा संचालित 10 पेट्रोल पंप शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


सिंघानिया का कहना है कि दिल्ली सरकार पेट्रोल पर 17.56 रुपए और डीजल पर 16.75 रुपए वैट वसूल रही है। जबकि दिल्ली के आसपास के राज्यों ने वैट की दरों 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। परिणामस्वरूप लोग आसपास के राज्यों के पेट्रोल पंप का रुख करने लगे हैं। जिससे उनकी रोजाना की सेल 20 से 30 प्रतिशत घट गई है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में डीजल 9.38 करोड़ लीटर और पेट्रोल की 10.62 करोड़ लीटर बिका था।     
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रवक्ता अतुल पेशवारिया ने बताया कि दिल्ली के आसपास के राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश में यूरो-4 मानक लागू हैं, जबकि दिल्ली में यूरो-6 स्टैंडर्ड लागू हैं। उन्होंने बताया कि बाहर के राज्यों से पेट्रोल-डीजल भरवाने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा, क्योंकि सर्दियां आते ही राजधानी में स्मॉग की समस्या बढ़ने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed