{"_id":"581ea2414f1c1bae314398dc","slug":"petrol-price-up-by-89-paise-and-diesel-by-86-paise-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या हैं नई कीमतें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या हैं नई कीमतें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Nov 2016 08:53 AM IST
सार
p
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विस्तार
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों ने हर महीने की 1 और 15 तारीख को मूल्य में संशोधन करने की परंपरा को दरकिनार करते हुए 5 और 6 नवंबर की दरम्यानी रात से पेट्रोल ओर डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन
इंडियन आयल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 89 पैसे जबकि डीजल के दाम में प्रति लीटर 86 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसमें राज्यों में लगने वाले कर शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
सितंबर से पेट्रोल की कीमत में यह छठी वृद्धि है। जबकि डीजल की कीमत में एक महीने में यह तीसरी बार वृद्धि है। वैट लगाकर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 67.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 56.41 रुपये प्रति लीटर होगी।
विज्ञापन