{"_id":"5b9f7246867a557ea37f590c","slug":"petrol-high-price-effect-on-shopping-for-festivals-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल की ऊंची कीमतों का असर त्योहार से पहले खरीदारी पर : सर्वेक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेट्रोल की ऊंची कीमतों का असर त्योहार से पहले खरीदारी पर : सर्वेक्षण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है।
विज्ञापन
लोकल सर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’
विज्ञापन
उसने कहा, ‘यह मध्यम श्रेणी के भारतीयों पर भारी बोझ है और उनमें से अधिकांश इससे कराह रहे हैं तथा इसकी भरपाई घरेलू खर्च में कमी लाकर कर रहे हैं।’
78 प्रतिशत लोग बाहर खाने जाना, यात्रा करना, सिनेमा देखना, खरीदारी करना आदि में कमी ला चुके हैं या ऐसा करने की उनकी योजना है।
(इनपुट-भाषा)