{"_id":"5ba999cf867a557fea119ca8","slug":"petrol-diesel-prices-hike-again-on-25-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर बढ़े तेल के दाम, मुंबई में 90 के पार पेट्रोल, जानिए दिल्ली में क्या हैं कीमतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज फिर बढ़े तेल के दाम, मुंबई में 90 के पार पेट्रोल, जानिए दिल्ली में क्या हैं कीमतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
Oil prices
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमतें भी 10 पैसे बढ़ी हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 74.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90.22 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 78.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। ये पहली बार है कि मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के पार पहुंची हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को भी पेट्रोल में 11 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपये 72 पैसे और डीजल 74 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर हो गया था।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई में पेट्रोल 90.08 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 78.58 रुपये प्रति लीटर था। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 84.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.87 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिका था, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 85.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.26 रुपये प्रति लीटर बिका था।
बता दें कि 1 अगस्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शुरू हुआ है। उसके बाद से रोजाना इसके दाम बढ़ते जा रहे हैं। इतने दिनों में महज 2-4 दिन ही ऐसे हैं जब तेल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं।
जनता सरकार से तेल की कीमतों पर राहत देने के लिए लगातार विरोध कर रही है, लेकिन सरकार की तरफ से फिलहाल इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तेल की कीमतों में होने वाली इस बढ़त के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना एक प्रमुख वजह है।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 82.86 per litre & Rs 74.12 per litre, respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 90.22 per litre & Rs 78.69 per litre, respectively. pic.twitter.com/hs3dbrwfq4
— ANI (@ANI) September 25, 2018