फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol Diesel Price comparison from 15 October to 04 November as Centre slashes excise duty

Petrol Diesel Price: 15 दिन में जितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिवाली पर एक ही दिन में हुआ उतना सस्ता

Wed, 03 Nov 2021 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Nov 2021 09:57 PM IST
सार

दिवाली से एक दिन पहले बुधवार की शाम को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क घटाने का फैसला किया है। नए दाम चार नवंबर से लागू होंगे। इस रिपोर्ट में जानिए 15 अक्तूबर 2020 के बाद से अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और कटौती के बाद क्या अंतर आएगा। 

विज्ञापन
Petrol Diesel Price comparison from 15 October to 04 November as Centre slashes excise duty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

पिछली 15 अक्तूबर के बाद से अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को देखें तो पता चलता है कि 15 अक्तूबर से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे, सरकार ने बुधवार को उससे कुछ अधिक कटौती की है। 15 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.87 रुपये प्रति लीटर था। 

विज्ञापन


वहीं, तीन नवंबर की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल का दाम 110.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर थी। अब केंद्र सरकार की ओर से इन दोनों ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी में कमी करने के फैसले के बाद चार नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 88.42 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में 15 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखें तो पेट्रोल के दाम में 4.9 रुपये की तेजी आई थी और डीजल के दाम 4.55 रुपये बढ़े। ऐसे में इस समयावधि के दौरान इनकी कीमतों में तुलना बताती है कि पेट्रोल और डीजल के दाम जितने बढ़ गए, केंद्र सरकार ने लगभग उतनी ही कटौती करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक एक्साइज ड्यूटी लगाती है। पिछले साल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 19.98 से बढ़ाकर 32.9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 31.80 रुपये किया था। इससे देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है और कई राज्यों में डीजल भी सैकड़ा लगा चुका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed