फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petrol diesel at lowest level of 2018

2018 में सबसे निचले स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम, डीजल भी हुआ सस्ता

Sun, 30 Dec 2018 02:59 PM IST
पूजा मेहरोत्रा भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 30 Dec 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel at lowest level of 2018
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की कटौती की। जिससे पेट्रोल 2018 में सबसे निम्न स्तर पर आ गया है जबकि डीजल की कीमतें 23 पैसे कम होकर नौ महीने के निम्नतम स्तर पर आ गयी हैं। पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 69.26 रुपये से घटकर 69.04 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 63.32 रुपये से 63.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। 

विज्ञापन


सिर्फ एक दिन को छोड़कर पेट्रोल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार गिरावट जारी है और अब यह 2018 के सबसे निम्न स्तर पर आ गया है। डीजल मार्च के बाद निम्नतम स्तर पर है। पेट्रोल 18 अक्टूबर से लेकर अब तक 13.79 रुपये सस्ता हुआ जबकि इन ढाई महीनों में डीजल 12.06 रुपये गिरा है। चार अक्टूबर को पेट्रोल दिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपये प्रति लीटर के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस दौरान, दिल्ली में डीजल 75.45 रुपये लीटर और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर के उच्चतम स्तर पर था। 
विज्ञापन


ईंधन के दाम 16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुये थे। 16 अगस्त से चार अक्टूबर के बीच पेट्रोल 6.86 रुपये जबकि डीजल 6.73 रुपये बढ़ा। सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50-1.50 रुपये की कटौती की थी और पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांच अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल में कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने से 17 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपये और डीजल 75.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद कच्चे तेल के दाम गिरने और रुपये में सुधार से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट रही। 


ढाई महीने के दौरान, पेट्रोल सिर्फ एक दिन (18 दिसंबर को) 10 पैसे बढ़ा जबकि डीजल 17 और 18 दिसंबर को क्रमश: नौ और सात पैसे बढ़ा।उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में कुछ और गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed