{"_id":"5b5dcda44f1c1b52748b78cd","slug":"petrol-bomb-hurled-at-ttv-dinakaran-car-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: टीटीवी दिनाकरण की कार पर हमलावर ने फेंका पेट्रोल बम, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेन्नई: टीटीवी दिनाकरण की कार पर हमलावर ने फेंका पेट्रोल बम, तीन घायल
एजेंसी, चेन्नई
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के आर के नगर से विधायक और अम्मा मक्कल मुनेत्र कडगम (एएमएमके) नेता टीटीवी दिनाकरण के कार पर रविवार को पेट्रोल बम फेंका गया। कार उनके घर के पास खड़ी थी और उनके समर्थक वहां मौजूद थे। इस घटना में उनके तीन समर्थकों के भी घायल होने की खबर है।
पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी अज्ञात हमलावर ने उनकी कार पर पेट्रोल बम फेंका था। हालांकि उस समय कार में दिनाकरण मौजूद नहीं थे।
इस घटना में उनके तीन समर्थक घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिये हमलावर तक पहुंचने की कोशिश जारी है।