{"_id":"5d5d41f98ebc3e6c797b96fb","slug":"petrol-and-diesel-prices-become-cheaper-in-delhi-after-vat-increases-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में बढ़ा वैट, अब दिल्ली में पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर प्रदेश में बढ़ा वैट, अब दिल्ली में पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता
Wed, 21 Aug 2019 06:40 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पेट्रोल, डीजल के दाम पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुकाबले सस्ते हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा इन दोनों ईंधनों पर कर बढ़ाने के बाद दिल्ली में इनके दाम कम हो गए। आमतौर पर दिल्ली में पेट्रोल, डीजल के दाम देश के तमाम राज्यों के मुकाबले सस्ते ही रहते आए हैं, क्योंकि दिल्ली में दोनों ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर कम रहती है।
विज्ञापन
लेकिन 5 अक्टूबर 2018 को केंद्र सरकार की अपील पर उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों द्वारा वैट की दर घटाने के बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल सस्ता हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली के मुकाबले गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में पेट्रोल, डीजल के दाम कम हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार की अपील को नजरअंदाज करते हुए उस समय पेट्रोल, डीजल पर वैट नहीं घटाया, इसलिए दिल्ली में ईंधनों के दाम उच्चस्तर पर ही बने रहे। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब मंगलवार को वैट की घटी दर को वापस बढ़ा दिया। जिसके परिणामस्वरूप एक बार फिर दिल्ली में दोनों ईंधनों के दाम उत्तर प्रदेश के मुकाबले कम हो गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का दाम इस समय 71.84 रुपये लीटर है जबकि डीजल का दाम 65.11 रुपये लीटर पर है। इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) की दैनिक मूल्य अधिसूचना में यह दाम दिया गया है।
दूसरी तरफ नोएडा में पेट्रोल का दाम 73.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 65.40 रुपये लीटर हो गया है। गाजियाबाद में ये दाम क्रमश: 73.65 रुपये और डीजल का दाम 65.26 रुपये प्रति लीटर हो गया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में पेट्रोल पर वैट की दर को बढ़ाकर 26.80 प्रतिशत अथवा 16.74 रुपये प्रति लीटर जो भी अधिक हो और डीजल पर 17.48 प्रतिशत या फिर 9.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया।
पिछले साल अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से सरकार पर देश में ईंधन के दाम घटाने का दबाव बढ़ गया था। केंद्र सरकार ने तब केंद्रीय करों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के बाद राज्यों से भी उतनी ही कटौती करने का आह्वान किया था। भाजपा शासित कई राज्यों ने केंद्र की अपील पर दरों में कटौती की थी।