पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी, जानें दिल्ली और मुंबई में कितने बढ़े दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में होने वाली बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसकी वजह से आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़त देखने को मिली है। सरकार से जनता तेल की कीमतों में होने वाली बढ़त पर लगाम लगाने की गुहार लगा रही है लेकिन इसका कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे तो डीजल में 30 पैसे की बढ़त हुई है। आज आपको दिल्ली में पेट्रोल 83.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.09 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 24 पैसे और डीजल के दाम में 32 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद यहां पेट्रोल 91.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
रविवार को भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था। पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे का जबकि डीजल के दाम में 16 पैसे का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 83.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.79 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 9 पैसे और 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। मुंबई में रविवार को पेट्रोल 90.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.40 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा था।
इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 18 पैसे और 21 पैसे का इजाफा हुआ था। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 83.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर बिका था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और बढ़ेंगी। इसका सीधा कारण है कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसी कारण अभी भारत के लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से छुटकारा मिलने की संभावना कम है।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.73 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 75.09 per litre (increase by Rs 0.30), respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 91.08 per litre (increase by Rs 0.24) & Rs 79.72 per litre (increase by Rs 0.32), respectively. pic.twitter.com/5WwFpIcbDk
— ANI (@ANI) October 1, 2018