{"_id":"5b0836654f1c1b916e8b490d","slug":"petrol-80-across-13-cities-across-the-country-including-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार, मुंबई समेत देश के 13 शहरों में पेट्रोल 80 के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महंगाई की मार, मुंबई समेत देश के 13 शहरों में पेट्रोल 80 के पार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Petrol-Diesel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई और परभणी समेत 13 शहरों में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 80 रुपये के पार पहुंच गई। शुक्रवार को भोपाल में पेट्रोल 83.45 रुपये, हैदराबाद में 82.45 रुपये, जालंधर में 83.08 रुपये, पटना में 83.30 रुपये, गंगटोक में 80.85 रुपये, जयपुर में 80.60 रुपये, श्रीनगर में 82.21 रुपये, त्रिवेंद्रम में 82.00 रुपये, गुवाहाटी में 80.03 रुपये, चेन्नई में 80.80 रुपये और कोलकाता में 80.47 रुपये प्रति लीटर बिका।
लंबी अवधि के समाधान ढूंढ रहा केंद्र
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आलोचना झेल रही केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए ओएनजीसी जैसी तेल उत्पादक कंपनियों पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये तक कम हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दो दिन पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा गया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर लंबी अवधि के समाधान तलाशे जा रहे हैं।