{"_id":"5c482eebbdec225eb65deaba","slug":"petition-in-supreme-court-against-rakesh-asthana-appointment-as-director-of-bcas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में राकेश अस्थाना के खिलाफ याचिका, बनाए गए थे नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के निदेशक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में राकेश अस्थाना के खिलाफ याचिका, बनाए गए थे नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के निदेशक
Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में पूर्व सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना की नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका दायर हुई है। याचिका में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
Petition has been filed in the Supreme Court challenging former CBI Special Director Rakesh Asthana’s appointment to Bureau Of Civil Aviation Security when an FIR is still pending against him and Delhi High Court had also refused to quash it.
— ANI (@ANI) January 23, 2019
विज्ञापन
अस्थाना पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं के तहत आपराधिक कदाचार, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप हैं। हैदराबाद के कारोबारी सतीश बाबू सना ने एक मामले में राहत पाने के लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी। सना ने अस्थाना पर भ्रष्टाचार, रंगदारी और गंभीर कदाचार के आरोप लगाये थे। सना की शिकायत पर ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन