फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition in Calcutta High Court for change in timing of 10th exam court gave instruction to WBBSE

WBBSE: 10वीं की परीक्षा के समय में बदलाव के लिए हाईकोर्ट में याचिका, अदालत ने बोर्ड को दिया यह निर्देश

Thu, 25 Jan 2024 01:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Jan 2024 01:38 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का समय दो घंटे आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। परीक्षाओं का समय पहले सुबह 11.45 बजे था, जिसे बाद में 9.45 कर दिया गया। इसी के कारण उच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई है।

विज्ञापन
Petition in Calcutta High Court for change in timing of 10th exam court gave instruction to WBBSE
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक आदेश के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। दरअसल, बोर्ड ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा के समय में बदलाव किया था, जिसे रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति बिस्वजीत बसु की पीठ ने डब्ल्यूबीबीएसई को निर्देश दिए हैं कि वह मामले में फैसला लें और अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट को भी सूचित करें।

विज्ञापन

बोर्ड के फैसले के कारण लाखों छात्रों को असुविधा
बता दें, पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का समय दो घंटे आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। परीक्षाओं का समय पहले सुबह 11.45 बजे था, जिसे बाद में 9.45 कर दिया गया। इसी के कारण उच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई है। मामले में एक शिक्षक का कहना है कि बोर्ड की अधिसूचना को चुनौती दी गई है क्योंकि इस फैसले के कारण लाखों छात्रों को असुविधा होगी। 

विज्ञापन

अन्य बोर्डों का दिया हवाला
सुनवाई के दौरान बुधवार को अदालत ने डब्ल्यूबीबीएसई ने पूछा कि आखिर किन कारणों से परीक्षा के समय में बदलाव किए गए हैं। न्यायमूर्ति ने कहा कि खुद उनका भी मानना है कि छात्र दूरदराज के इलाकों से परीक्षा देने आते हैं। छात्रों को केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। राज्य की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि अन्य बोर्डों की परीक्षाएं भी सुबह 10 बजे से शुरू हो जाती है। सभी जिला अधिकारियों को परीक्षार्थियों के परिवहन और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed