फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition filed for Supreme Court over Air Force Aircraft and Helicopter Accidents

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वायुसेना के विमान दुर्घटना का मामला, याचिका दायर

Thu, 07 Feb 2019 05:41 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 07 Feb 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
Petition filed for Supreme Court over Air Force Aircraft and Helicopter Accidents

भारत वायु सेना के विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की गुहार की गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। 

विज्ञापन


गत एक फरवरी को मिराज-2000 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो पायलटों केनिधन को ध्यान में रखते हुए दायर की गई है। याचिका में गुहार की गई कि इस दुर्घटना की जांच अदालत की निगरानी वाली कमेटी से कराई जाए। कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज और रक्षा सेवा से जुड़े विशेषज्ञों को शामिल किया जाए।  
विज्ञापन


वकील अलख आलोक श्रीवास्तव द्वारा दायर इस जनहित याचिका में कहा गया है कि कमेटी को उन सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी जाए जिनकी लापरवाही केकारण के कारण इस तरह की घटना हुई। साथ ही कमेटी को यह सुझाव देने के लिए कहा जाए जिससे कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने उस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है कि जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2015-16 से दुर्घटना की वजह से भारतीय वायु सेना को 35 विमान व हेलीकॉप्टर का नुकसान हुआ है। साथ ही दुर्घटनाओं की वजह से 45 लोगों की जान भी चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed