{"_id":"61db230cc823a8227f11f3f4","slug":"periyar-statue-desecrated-in-coimbatore-by-unknown-people-police-investigation-is-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: कोयंबटूर में पेरियार प्रतिमा के अपमान पर तनाव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: कोयंबटूर में पेरियार प्रतिमा के अपमान पर तनाव, पुलिस कर रही जांच
Sun, 09 Jan 2022 11:32 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:32 PM IST
सार
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
समाज सुधारक पेरियार ईवी रामासामी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज सुधारक पेरियार ईवी रामासामी की आदमकद प्रतिमा के अपमान के बाद वेल्लौर के बाहरी क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस के मुताबिक, शरारती तत्वों ने कुछ जूते एकत्र कर उन्हें माला की तरह बना प्रतिमा के गले में डाल दिया था। प्रतिमा के सिर पर भगवा रंग लगा दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थंथाई पेरियार लाइब्रेरी के सामने यह आदमकद प्रतिमा वर्ष 2005 में लगाई गई थी। सुबह प्रतिमा की हालत देख वहां स्थानीय लोग और कुछ संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उन्होंने प्रतिमा का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे तनाव फैल गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन