फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Performance high on BJP agenda in Tamil Nadu for 2024 Lok Sabha polls

Tamil Nadu: तमिलनाडु में भाजपा की बढ़ी उम्मीद, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सेट किया एजेंडा

Sun, 27 Nov 2022 12:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Nov 2022 12:44 PM IST
सार

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी ने डीएमके के खिलाफ माहौल बनाकर और एआईएडीएमके में चल रहे मतभेद का फायदा उठाते हुए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Performance high on BJP agenda in Tamil Nadu for 2024 Lok Sabha polls
तमिलनाडु भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में एजेंडा सेट करना शुरू कर दिया है। डीएमके के खिलाफ माहौल बनाकर और एआईएडीएमके में चल रहे मतभेद का फायदा उठाते हुए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी के सदस्यों के लिए उच्च लक्ष्य निर्धारित किए हैं। अन्नामलाई ने काम करने वाले और  प्रतिभाशाली युवाओं को मौका देने की योजना बनाई है। इस योजना को सुस्त कार्यकर्ताओं के लिए चेतावनी भी मानी जा रही है। । पार्टी के हित के खिलाफ काम करने वाले या परिणाम नहीं दिखाने वालों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा और डीएमके के बीच टक्कर
भाजपा के  प्रदेश उपाध्यक्ष  एम चक्रवर्ती ने कहा कि अन्नामलाई द्वारा बनाई गई गति को बनाए रखना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने राज्य में भाजपा को एक मजबूत ताकत बनाया है। चक्रवर्ती का दावा है कि लोकसभा चुनाव और 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और डीएमके के बीच सीधा मुकाबला होगा। चक्रवर्ती ने कहा कि   हाल ही में कुछ गलत काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अन्नामलाई ने  कहा था कि जब कुछ यात्री बस से उतरते हैं, तभी नए यात्रियों को समायोजित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


धमकाने वाले नेता को निलंबित कर अन्नामलाई ने दिया संदेश
तमिलनाडु भाजपा ने अल्पसंख्यक विंग की प्रमुख महिला नेता डेजी सरन  के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने और डराने-धमकाने के आरोप लगने के बाद अपने राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विंग के नेता सूर्या शिवा (Suriya Siva) को उनके पद से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए अन्नामलाई ने कहा कि मैं गलती करने वाले किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। राजनीतिक शालीनता होनी चाहिए। भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है। मैं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करूंगा। अन्नामलाई ने ने जोर देकर कहा कि कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण रेखा पार करने वालों को दंडित किया जाएगा...यह तो केवल शुरुआत है। यह पार्टी सभी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 से पहले 'ऑपरेशन दक्षिण विजय' 
बिहार और पंजाब में गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के रणनीतिकारों ने 2024 के चुनावों में अपनी समग्र संख्या बनाए रखने के लिए दक्षिण में प्रवेश करने की आवश्यकता महसूस की है। इसके लिए 'ऑपरेशन दक्षिण विजय' को तैयार किया है। इसका उद्देश्य उत्तर-दक्षिण विभाजन को कम करना और 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अक्सर दक्षिण का दौरा करना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद इसमें तेजी आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed