फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Performance evaluation report of bureaucrats will keep circulating till the end of the year

Dopt: साल के आखिर तक घूमती रहेगी नौकरशाहों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट, AIS को मिल रही भरपूर छूट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:17 PM IST
सार

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) के भरने की तिथि 31 मई 2025 तय की गई थी। इसके बाद 16 मई को सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट जमा करने की तारीख 30 जून कर दी गई।

विज्ञापन
Performance evaluation report of bureaucrats will keep circulating till the end of the year
डीओपीटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) के तहत आने वाले आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) के भरने और उसे स्वीकार करने की प्रक्रिया अब सालभर चलेगी। डीओपीटी ने पीएआर की रिपोर्टिंग, मूल्यांकन और उसे स्वीकार करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इस बाबत डीओपीटी ने केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्यों एवं यूटी के मुख्य सचिवों को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन

 
डीओपीटी के मुताबिक, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) के भरने की तिथि 31 मई 2025 तय की गई थी। इसके बाद 16 मई को सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट जमा करने की तारीख 30 जून कर दी गई। अब इस तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। अप्रेजल रिपोर्टिंग अथॉरिटी के लिए यह तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई। इसके बाद उक्त तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। अब इस तिथि को 15 सितंबर तक बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


उक्त प्रक्रिया में प्रदर्शन मूल्यांकन अथॉरिटी के लिए 30 सितंबर आखिरी तिथि रखी गई थी। इसके बाद तिथि को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। अब इस तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ाया गया है।  अप्रेजल अथॉरिटी के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट स्वीकार करने की तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी। रिवाइज्ड कट ऑफ डेट और रिवाइज्ड डेट में भी उक्त तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई है। डीओपीटी की तरफ से कहा गया है कि 31 दिसंबर के बाद उक्त मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi in Ghana: पीएम मोदी ने घाना की संसद को किया संबोधन, कहा- हमारा लोकतंत्र सिस्टम नहीं संस्कार है

Performance evaluation report of bureaucrats will keep circulating till the end of the year, AIS is getting a lot of relaxation
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed