{"_id":"667910e50e416767700c89e3","slug":"people-want-substance-not-slogans-pm-modi-ahead-of-new-lok-sabha-first-session-news-in-hindi-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले: जनता को विपक्ष से नखरे, ड्रामा, नारेबाजी और व्यवधान नहीं, संसद की गरिमा बनाए रखने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले: जनता को विपक्ष से नखरे, ड्रामा, नारेबाजी और व्यवधान नहीं, संसद की गरिमा बनाए रखने की उम्मीद
Mon, 24 Jun 2024 12:10 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:10 PM IST
सार
पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों को विपक्ष से अच्छे कदम की उम्मीद है, लेकिन अबतक निराशाजनक ही रहा। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह अपनी भूमिका निभाएगें।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने उनकी सरकार को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने उनकी नीतियों पर मुहर लगा दिया है। पीएम मोदी ने बताया कि 18वीं लोकसभा श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सोमवार से शुरू हो रहा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता को उनसे नखरे, ड्रामा, नारेबाजी और व्यवधान नहीं, संसद की गरिमा बनाए रखने की उम्मीद है।
संसद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सराकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी को एकसाथ लेकर चलेगी। उन्होंने बताया कि 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ है। जब संविधान को खारिज कर दिया गया था तब इसे (आपातकाल) भारत के लोकतंत्र का एक बड़ा धब्बा बताया गया था। नए सांसदों का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के सपने के साथ शुरू हो रही है।
लगातार तीसरी बात चुनाव जीतकर सत्ता में आने पर पीएम मोदी ने कहा, "यह बहुत ही महान विजय है। बहुत ही भव्य विजय है। और तब हमारा दायित्व भी तीन गुना बढ़ जाता है। हमें तीसरी बार मौका दिया है। दो बार सरकार चलाने का अनुभव हमारे साथ जुड़ा है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में हम पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत करेंगे। हम परिणामों को भी तीन गुना लाकर के रहेंगे। इस संकल्प के साथ हम इस नए कार्यभार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।"
विज्ञापन
पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना
इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों को विपक्ष से अच्छे कदम की उम्मीद है, लेकिन अबतक निराशाजनक ही रहा। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह अपनी भूमिका निभाएगें और लोकतंत्र की भूमिका को बनाए रखेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का एक जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत है। लोगों को नारे की नहीं, ठोस काम चाहिए। उन्हें संसद में हंगामा नहीं बहस चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 65 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। आजादी के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है कि किसी सरकार को लगातार तीसरी बार चुना गया है। यह मौका 60 वर्षों के बाद आया है।