फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People throng streets in large numbers traffic snarl in Kolkata

कोलकाता में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकले, वाहनों का लगा तांता

Mon, 01 Jun 2020 07:12 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 01 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
People throng streets in large numbers traffic snarl in Kolkata
कोलकाता में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकले - फोटो : ANI

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में छूट के प्रभावी होने के साथ ही कोलकाता में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जिससे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। साथ ही, कई इलाकों में खासी संख्या में वाहन भी नजर आए।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान बंद रहीं कई दुकानें भी छूट के साथ फिर से खुल गईं। शहर के कई धार्मिक स्थल खुले, लेकिन कालीघाट का प्रसिद्ध मंदिर बंद ही रहा। सूत्रों के अनुसार मंदिर की समिति द्वारा इस संबंध में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने या तो सीमित सार्वजनिक परिवहन सेवा का लाभ उठाया या दोपहिया और कारों से अपने कार्यस्थलों तक गए। हवाई अड्डे के पास जैसोर रोड, एस्पलेनैड, हावड़ा ब्रिज और वीआईपी रोड के पास गाड़ियों की लंबी कतारें दिखीं। बीटी रोड पर भी भारी ट्रैफिक देखा गया। लोग बसों और ऑटो के इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बसें शहर के कुछ मार्गों तथा हावड़ा और हुगली जैसे जिलों में चल रही हैं। हुगली नदी में फेरी सेवाएं भी एक घंटे के अंतराल पर फिर से शुरू हुईं। राज्य सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया था। लेकिन एक जून से खनन गतिविधियों के अलावा सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों में काम की अनुमति दी। इसी प्रकार निर्माण गतिविधियों, सिनेमा और टीवी प्रोडक्शन आदि से जुड़े कार्यों के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed