{"_id":"57f1f37e4f1c1b893226f556","slug":"people-on-the-street-will-suddenly-stunned-porn-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट तक सड़क पर चलती रही पोर्न फिल्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पांच मिनट तक सड़क पर चलती रही पोर्न फिल्म
बीबीसी
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
जकार्ता
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक सड़क पर राहगीर उस समय हैरान रह गए जब वहां लगे एक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी। यह इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड शहर के मेयर के दफ्तर के बिल्कुल पास लगा हुआ है। यह पोर्न फिल्म करीब पांच मिनट तक चलती रही और अचानक बिजली चली जाने के बाद ही वो बंद हुई।
विज्ञापन
दक्षिण जकार्ता की जनसूचना अधिकारी एडी विर्यानो लिस्टारी ने कहा कि यह घटना काफी गंभीर थी। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक लिस्टारी ने कहा कि वो नहीं जानती हैं कि यह कैसे हुआ या इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक निजी कंपनी के इस डिस्प्ले बोर्ड को हैक तो नहीं किया गया था।
विज्ञापन
मीडिया में यह खबर आने के बाद ट्विटर पर लोग बहस करने लगे। वो इस बात पर बहस कर रहे थे कि डिस्प्ले बोर्ड पर पोर्न फिल्म का चलना क्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी या यह प्रोफेशनल हैकर्स का काम था। पेट क्रोनिन ने लिखा, '' ओह जकार्ता, तुमने मुझे हैरान करना नहीं छोडा।'' हाल के दिनों में उचित परमिट या लाइसेंस न होने की वजह से शहर में लगे 29 होर्डिंग को हटा दिया गया था।
विज्ञापन