फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people of Tawang said that they are safe because of the Indian Army.

Tawang: तवांग के लोग बोले- सेना की वजह से हम सुरक्षित, चीन के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन

Fri, 16 Dec 2022 07:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 07:11 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीमावर्ती शहर में माहौल बहुत अच्छा है और उन्हें झड़प के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

विज्ञापन
people of Tawang said that they are safe because of the Indian Army.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना के पराक्रम के आगे तवांग की जनता भी नतमस्तक है। उनका कहना है, हम भारतीय सेना की वजह से ही सुरक्षित हैं और हमें उन पर पूरा भरोसा है। एलएसी के पास भारतीय सैनिकों ने तवांग के यांगत्से सेक्टर में 9 दिसंबर को यथास्थिति बदलने की चीन की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीमावर्ती शहर में माहौल बहुत अच्छा है और उन्हें झड़प के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। स्थानीय नागरिक नीमा सारंग ने कहा, नीतवांग में माहौल अब बहुत अच्छा है। हमने सुना है कि भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच सीमा पर झड़प हुई थी, लेकिन भारतीय सेना की मौजूदगी के कारण हमें यहां किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कर रही है और वे भविष्य में भारतीय सेना का समर्थन करना जारी रखेंगे। एक अन्य नागरिक तेंजा लोबसोम ने कहा, हमें भारतीय होने पर गर्व है।
विज्ञापन


चीन के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
धर्मशाला। तिब्बती समुदाय के लोगों ने  मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर चीनी घुसपैठ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं में चीन की घुसपैठ के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया। वहीं, चीन की नापाक हरकतों को कड़ा जवाब देने वाले भारतीय सेना के जवानों को भी नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed