फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People of Manipur have sent powerful signal by electing Cong MPs in both constituencies: Ramesh

LS Polls: जयराम रमेश बोले- कांग्रेस के दोनों सांसद चुनकर मणिपुर ने मजबूत संदेश दिया, राज्य में भाईचारा बढ़ेगा

Wed, 05 Jun 2024 01:36 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के लोगों ने राज्य में दोनों सांसद कांग्रेस के चुनकर एक मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जातीय हिंसा से जूझ रहे राज्य के लोगों पर प्रधानमंत्री ने ध्यान नहीं दिया और ना ही यहां की यात्रा की। कांग्रेस की जीत राहुल की गांधी की मणिपुर में की गई यात्रा को समर्पित है। 

विज्ञापन
People of Manipur have sent powerful signal by electing Cong MPs in both constituencies: Ramesh
jairam ramesh - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जयराम रमेश ने कहा है कि मणिपुर के लोगों ने दोनों सांसद कांग्रेस के चुनकर एक मजबूत संदेश दिया है। यह हिंसा प्रभावित राज्य में राहुल गांधी की यात्रा का परिणाम है। 

विज्ञापन

संघर्षग्रस्त मणिपुर में मंगलवार को आए लोकसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस के दोनों सांसदों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अल्फ्रेड कन्नगम एस आर्थर ने बाहरी मणिपुर सीट 85 हजार 418 वोटों से जीत दर्ज की। अल्फ्रेड ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनपीएफ के कचुई टिमोथी जिमिक को शिकस्त दी। 

विज्ञापन

वहीं आंतरिक मणिपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने बीजेपी प्रत्याशी थौनाओजम बसंतकुमार को एक लाख 9 हजार 801 वोटों से हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
'प्रधानमंत्री मोदी मुसीबत के समय मणिपुर के लोगों से नहीं मिले'

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जयराम रमेश ने लिखा, ‘ 3 मई 2023 से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के लोगों ने मणिपुर आंतरिक और बाहरी दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनकर एक शक्तिशाली संदेश दिया है। 

यह जीत राहुलगांधी की उस यात्रा को सलामी जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 और 30 जून को हिंसा ग्रसित राज्य में की। जबकि राज्य सरकार ने राहुल गांधी की यात्रा के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। 

यह नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार है, जो खुद मुसीबत के समय मणिपुर के लोगों तक नहीं पहुंचे और और ना ही कुछ समय के लिए भी मणिपुर की यात्रा की।  

अब कांग्रेस के चुने हुए दोनों सांसदों पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वह यहां के लोगों से मिलजुलकर भाईचारे की भावना को बढ़ाएंगे।’

मई 2023 से हिंसा से जूझ रहा है मणिपुर

मणिपुर पिछले साल 2023 मई से संघर्षरत है, जब घाटी में बड़ी आबादी वाले मैतई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग की थी। इसके विरोध में पहाड़ी इलाकों में कुकी आदिवासियों ने जुलूस निकाला था और इसी के बाद से ही राज्य में जातीय हिंसा भड़क गई थी। तब से हिंसा की आग में जल रहे प्रदेश में सुरक्षा कर्मियों सहित दोनों समुदायों के 220 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed