फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people come and go from our party congress party General Secretary KC venugopal says on kapil sibals exit

Kapil Sibal Quits Congress: वेणुगोपाल बोले- कांग्रेस बड़ी पार्टी, लोग आते-जाते रहते हैं, पार्टी का पूरी तरह से होगा पुनर्निर्माण

Wed, 25 May 2022 05:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 25 May 2022 05:22 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी में में लोग आते जाते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाए।

विज्ञापन
people come and go from our party congress party General Secretary KC venugopal says on kapil sibals exit
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के पार्टी छोड़ने और समाजवादी पार्टी के सहयोग से राज्यसभा का नामांकन भरने पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लोग हमारी पार्टी में आते हैं और चले जाते हैं। हम किसी को इसके लिए दोष नहीं देते। 

विज्ञापन


क्या बोले वेणुगोपाल
वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही पार्टी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया है कि वह कांग्रेस के मूल्यों में दृढ़ विश्वास रखते थे। उन्होंने और कुछ नहीं कहा। हमारी पार्टी में लोग आते-जाते हैं। यह एक बड़ी पार्टी है। कुछ लोग पार्टी छोड़ सकते हैं। कुछ अन्य पार्टियों में जा सकते हैं। मैं पार्टी छोड़ने वाले किसी व्यक्ति को दोष नहीं देने जा रहा हूं। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत जगह है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बहुत सारे दिशा-निर्देश आएंगे। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के पास एक काम होगा। हम व्यापक पुनर्गठन के साथ जनता के बीच में जाने का इरादा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर भी साधा निशाना
उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस शासन के दौरान केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए सीबीआई, खुफिया और अन्य सभी एजेंसियों का उपयोग कर रही है। वे अन्य राजनीतिक दलों को खत्म करने के लिए ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जो किसी भी सरकार द्वारा कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन हमें विश्वास है। कांग्रेस में इससे उबरने की ताकत है। कांग्रेस के पास इसके लिए नेता भी हैं। यहां और वहां अस्थायी झटके होंगे। हम समस्याओं का अध्ययन करेंगे। पार्टी को मजबूत किया जाएगा और शानदार ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

 
गौरतलब है कि मंगलवार को कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने खुलासा किया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed