फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "People Checking With Cops If...": Himanta Sarma On Child Marriage Action

Child Marriage Action: असम के सीएम बोले- बाल विवाह को लेकर लोगों में जागरूकता आई, अभियान और तेज होगा

Sat, 18 Feb 2023 11:01 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। मैंने आज राज्य भर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से इस बारे में चर्चा की है।' उन्होंने ये भी दावा किया है कि लोगों में बाल विवाह को लेकर जागरूकता आने लगी है।' 

विज्ञापन
"People Checking With Cops If...": Himanta Sarma On Child Marriage Action
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2026 तक बाल विवाह को समाप्त कर देगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। मैंने आज राज्य भर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से इस बारे में चर्चा की है।' उन्होंने ये भी दावा किया है कि लोगों में बाल विवाह को लेकर जागरूकता आने लगी है। अब लोग खुद इसके बारे में पूछ रहे हैं। लड़की के घरवालों ने अगर शादी तय कर ली है तो भी वो पुलिस से इस बारे में पूछ रहे हैं। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लड़की की उम्र 18 साल होने में दो या तीन महीने ही बची होती है। ऐसे लोग भी अब पुलिस से इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अब तक 98 लोगों को जमानत मिली
असम के सीएम ने कहा कि राज्य भर में बहुत से परिवार ने कम उम्र के लोगों की तय शादियों को चल रहे अभियान के कारण रद्द कर दिया। यह कार्रवाई तीन फरवरी को शुरू की गई थी और 15 फरवरी तक राज्य में 4,225 मामले दर्ज कर 3,031 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 98 लोगों को जमानत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य कैबिनेट ने हाल ही में 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) के तहत गिरफ्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसको लेकर विपक्षी दलों ने खूब हंगामा भी किया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोगों में आक्रोश देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed