फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People behind attack on Indian democratic values should be exposed: Dhankhar on USAID controversy

Jagdeep Dhankhar: 'भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करने वाले किए जाए बेनकाब', USAID विवाद पर बोले धनखड़

Fri, 21 Feb 2025 01:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 21 Feb 2025 01:47 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अमेरिका की तरफ से भारत में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए दिए जा रहे 21 मिलियन डॉलर की कटौती के बाद इस पर प्रतिक्रिया दी है। इस पर उपराष्ट्रपति ने इससे जुड़े लोगों को बेनकाब किया जाए। हमें इसकी जड़ में जाना चाहिए और इसे जड़ से नष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
People behind attack on Indian democratic values should be exposed: Dhankhar on USAID controversy
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूएसएआईडी की तरफ से कथित तौर पर किए जा रहे वित्तपोषण पर चिंता जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर इस तरह के हमले की अनुमति दी, उनका पर्दाफाश किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी ताकतों पर प्रतिघात करना लोगों का 'राष्ट्रीय कर्तव्य' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने फिर दोहराया चुनावी फंडिंग का मुद्दा
वहीं मियामी में एक समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) एक बार फिर भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर के यूएसएआईडी फंडिंग पर सवाल उठाया और कहा 'मुझे लगता है कि वे (बाइडन सरकार) किसी और को निर्वाचित करने की कोशिश कर रहे थे'।


हमें चाणक्य नीति को अपनाना चाहिए- धनखड़
इधर दिल्ली में ध्यान पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यूएसएआईडी फंडिंग पर टिप्पणी एक अधिकारी व्यक्ति की ओर से आई थी और यह एक तथ्य है कि पैसा दिया गया था। विवाद की जड़ तक पहुंचने के लिए चाणक्य नीति को अपनाना चाहिए, इसकी जड़ में जाना चाहिए और इसे जड़ से नष्ट करना चाहिए। इसके साथ पता लगाना चाहिए वो कौन लोग हैं जिन्होंने इस प्रकार के आक्रमण को स्वीकार किया, हमारे प्रजातान्त्रिक मूल्यों के ऊपर कुठाराघात किया। उन ताकतों पर प्रतिघात करना हमारा राष्ट्र धर्म है। उनको बेनकाब करना होगा क्योंकि तभी भारत शिखर पर जाएगा।

अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग ने की कटौती
पिछले हफ्ते, अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाले अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) ने 'भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवंटित 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर समेत खर्च में कटौती की घोषणा की थी। पिछले शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में डीओजीई ने करदाताओं के करोड़ों डॉलर की लागत वाले कई कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed