{"_id":"60da695a8bfc927a856c806b","slug":"people-arrested-in-the-case-of-assault-and-kidnapping-with-bjp-minority-morcha-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश मामले में लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश मामले में लोग गिरफ्तार
Tue, 29 Jun 2021 05:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, आंध्र प्रदेश
एजेंसी, आंध्र प्रदेश
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:59 AM IST
सार
- आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हसन को रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक समूह ने उनकी बहन के घर के बाहर उन्हें अगवा करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
andhra pradesh police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने अल्लागड्डा शहर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हसन के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोर्चा अध्यक्ष हसन को रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक समूह ने उनकी बहन के घर के बाहर उन्हें अगवा करने की कोशिश की थी।
दोपहर करीब 3 बजे हसन घर से कुछ दूर निकले थे। उसी समय एक अज्ञात समूह के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हसन को बचा लिया और कुछ आरोपी उनके हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, भाजपा आंध्र एपी महासचिव विष्णुवर्धन रेड्डी ने दावा किया कि हसन को अगवा करने की साजिश के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी के गुंडों का हाथ है।
विज्ञापन