फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People are troubled due to heavy rains in Mumbai

गुजरात-मुंबई में भारी बारिश से हाल बेहाल, सड़कें, रेल-ट्रैक पानी में डूबे

Sat, 22 Jul 2017 12:16 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Sat, 22 Jul 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to heavy rains in Mumbai

देशभर में हो रही झमाझम बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन के लिए हालात काफी विकट कर दिए हैं। मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से शहर के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, यहां तक की लोग दफ्तरों और कार्यस्‍थलों तक भी नहीं जा पा रहे हैं। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भरा है तो रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल गुजरात का भी है, जहां पूरे राज्यभर में भारी बारिश के कारण हर जगह जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है, उत्तराखंड में तो अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर सड़कों पर पानी भर गया जिसके कारण लोगों को सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें भी भारी बारिश के कारण देर से चल रही हैं। 
विज्ञापन


बताया ये भी जा रहा है कि वेस्टर्न एक्सप्रेसवे हाईवे और बोरिवली से मलाड की तरफ जाने वाली सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब है। जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। मनखुर्द नगर और शिवाजी नगर में सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार से 70 मिलीमीटर से लेकर 103 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है। मुंबई में इस सीजन में अबतक 680 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को 11.20 बजे दिन में 4.62 मीटर ऊंचे हाई टाइड की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed