फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pensioners will now be able to get pension slip through WhatsApp, Centers instructions to banks

सुविधा: पेंशनरों को अब व्हाट्सएप के जरिये भी मिल सकेगी पेंशन पर्ची, केंद्र का बैंकों को निर्देश

Thu, 15 Jul 2021 06:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
पेंशनरों के हित में केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे खाते में रकम आने की सूचना पेंशनरों को एसएमएस व ईमेल के साथ ही व्हाट्स एप से भी दे सकते हैं। 
 
loader
Pensioners will now be able to get pension slip through WhatsApp, Centers instructions to banks
- - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार ने बैंकों से कहा है कि बैंक खाते में रकम आने पर वे एसएमएस और ईमेल के अलावा व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर पेंशनधारकों को उनकी पेंशन पर्ची भेज सकते हैं। एक आधिकारिक आदेश में यह बात कही गई है।



आदेश के अनुसार पेंशनधारकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बैंक, एसएमएस और ईमेल के अलावा व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 




पिछले महीने पेंशन देने वाले बैंकों के केंद्रीय पेंशन वितरण केंद्रों (सीपीपीसी) की एक बैठक हुई जिसमें पेंशनधारकों की मासिक पेंशन पर चर्चा हुई। आदेश के अनुसार, बैंकों को यह कल्याणकारी कदम उठाने को कहा गया जिसे बैंकों ने स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed