{"_id":"593fd8a6866419645d8b471e","slug":"peacocks-have-sex-or-not-people-reachs-to-see-peafowl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश के बाद सच जानने चिड़ियाघर में उमड़े लोग, मोर सेक्स करता है या नहीं!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोर्ट के आदेश के बाद सच जानने चिड़ियाघर में उमड़े लोग, मोर सेक्स करता है या नहीं!
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : hindustantimes
राजस्थान उच्च न्यायलय के जज ने बीते दिनों एक ऐसी चौकाने वाली बात कही थी जो कि लोगों के गले से नीचे नहीं उतरी थी। उन्होंने कहा थी कि मोर के आसुंओं को पीकर मोरनी गर्भवती हो रही है। ये बात उन्होंने केरला के पलक्कड़ में मौजूद चुल्लानूर मयूर अभयारण्य को लेकर कही थी। लेकिन सच जानने के लिए केरल के चुल्लानूर मयूर अभयारण्य में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और ये एक स्कूल में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
बीते दिन राजस्थान उच्च न्यायलय के जज महेश चंद्र शर्मा की इस अनोखी बात से केरला के पलक्कड़ में मौजूद चुल्लानूर मयूर अभयारण्य में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। खबर है कि जज शर्मा ने एक ऐसी चौकाने वाली बात कर डाली थी कि मोर के आसूं पीकर मोरनी गर्भवती हो गई। वहीं, ये बात सुनकर लोग इस बात का सच जानने के लिए चुल्लानूर मयूर अभयारण्य सच जानने के लिए दौड़ें। बता दें कि जहां दिन में 10-12 लोग इस अभयारण्य आते थे वहीं, इस खबर से करीब 200 से 300 लोग वहां पहुंचने लगे।
विज्ञापन
वहीं, लोगों की तसल्ली के लिए पलक्कड़ अभयारण्य के अधिकारियों ने लोगों को मोर-मोरनी के संभोग की वास्तविक तस्वीर दिखाई जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। वनवासी टी जी बाबू ने मोर-मोरनी के संभोग की पूरी प्रकिया को वहां मौजूद लोगों को खुलेरूप से समझाया। बता दें कि इस अभयारण्य में करीब 300 मोर-मोरनी हैं और 2007 में इस अभयारण्य की नींव पड़ी थी।
विज्ञापन