{"_id":"610c53e08ebc3eb80a770e42","slug":"peace-will-be-restored-by-early-settlement-of-remaining-issues-of-tension-on-eastern-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख पर तनाव के शेष मुद्दों का शीघ्र निपटारा कर बहाल होगी शांति व्यवस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख पर तनाव के शेष मुद्दों का शीघ्र निपटारा कर बहाल होगी शांति व्यवस्था
Fri, 06 Aug 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:40 AM IST
सार
- विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत चीन के बीच सार्थक सैन्य वार्ता जारी
- तनाव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया चल रही है
विज्ञापन
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के शेष मुद्दों का शीघ्र निपटारा कर सीमा पर बहुत जल्द शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच सार्थक सैन्य वार्ताओं का दौर जारी है। तनाव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, दोनों पक्ष बचे हुए मुद्दों पर तेजी से काम कर हैं। अब तक बनी सहमतियों पर काम जारी है और भविष्य में शांति बहाली के लिए बातचीत का दौर जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
बागची ने कहा, आगे जो भी सूचना मंत्रालय को मिलेगी उसे जनता से साझा किया जाएगा। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल 5 मई को विवाद बढ़ा था जिसके बाद पैंगोंग झील के पास गलवां घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। दोनों देशों ने तनाव के बीच 50 से 60 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात कर दिए थे।