फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PDP unfollwed 'rebel' leaders on party Twitter acoount

‘विद्रोही’ नेताओं को पीडीपी ने पार्टी ट्विटर से दिखाया वाहर का रास्ता, किया अनफॉलो

Tue, 21 Aug 2018 01:21 PM IST
भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर Updated Tue, 21 Aug 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
PDP unfollwed 'rebel' leaders on party Twitter acoount

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले विद्रोही नेताओं पर भले ही कोई कार्रवाई ना की हो लेकिन अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनमें से कुछ को ‘अनफॉलो’ जरूर कर दिया है। पीडीपी के एक नेता ने कहा कि इस कदम से संकेत मिलता है कि ‘विद्रोहियों’ और पार्टी नेतृत्व में कोई सुलह होने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


पीडीपी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @jkpdp है जिसे 23000 लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि पीडीपी ने खुद 17 अकाउंट फॉलो कर रखे हैं। पार्टी ने नेताओं, विधायकों, पत्रकारों के अलावा अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आदि के अकाउंट भी फॉलो कर रखे हैं। बहरहाल, इसमें पीडीपी के सात बागी नेता शामिल नहीं है, जिसमें पांच विधायक और दो विधान पार्षद है।
विज्ञापन


बागी गुट का नेतृत्व शिया समुदाय के प्रमुख नेता इमरान अंसारी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पीडीपी के साथ गठबंधन खत्म करते ही अंसारी ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व के खिलाफ भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए विद्रोह शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed